कम दृश्यता के कारण भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबला हुआ रद्द

लखनऊ 17 दिसंबर (वार्ता) घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बुधवार को होने वाला चौथा टी-20 मुकाबला रद्द कर दिया गया है।

अंपायर रोहन पंडित और केएन अनंतपद्मनाभन अंपायरों द्वारा कई के बार के निरीक्षण के बाद अंतत: नौ बजे के बाद आज होने वाले चौथे टी-20 मैच को रद्द घोषित कर दिया। अब हम अहमदाबाद पांचवा टी-20 मैच खेला जायेगा जहां दक्षिण अफ्रीका अफ्रीका के पास अब सीरीज बराबर करने का ही मौका है।

निर्धारित समय के अनुसार टॉस शाम छह बजकर 30 मिनट पर होना था लेकिन पहले इसे कम दृश्यता के कारण 20 मिनट के लिए टाला गया और फिर छह बजकर 50 मिनट पर हुए निरीक्षण के बाद सात बजकर 30 मिनट फिर निरीक्षण किया गया लेकिन अंपायर संतुष्ट नहीं दिखें। इसके बाद 8:30 और फिर नौ बजे निरीक्षण के बाद नतीजा नहीं निकला और अंतत: आखिरी निरीक्षण 9:25 बजे और मैच को रद्द कर दिया गया। भारत पांच टी-20 मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है। उसे सीरीज कब्जाने के लिए अहमदाबाद में हाेने वाले आखिरी मैच को जीतना होगा।

 

 

Next Post

शिक्षकों ने विधायक से की तनख्वाह दिलाने की मांग

Wed Dec 17 , 2025
सीहोर: शिक्षकों में विभागीय कार्रवाही से आक्रोश बना हुआ है. शिक्षक कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने विधायक सुदेश राय के प्रतिनिधि राजकुमार जायसवाल रिंकू को ज्ञापन देकर वेतन दिलाने की मांग की है. जिला शिक्षा अधिकारी संजय तोमर ने ई अटेंडेंस नहीं लगाने पर 1724 शिक्षकों का वेतन रोकने का आदेश […]

You May Like