
भोपाल। ईरानी डेरे के एक गैंग ने बांदा जिले में ठगी की घटना को अंजाम दिया है. डेरे के सरगना राजू ईरानी के करीबी तरू उर्फ सरताज ईरानी और तकदीर ईरानी को लेकर यह खबर सामने आई है कि दोनों ने इस वारदात को किया है. बीते सोमवार को बांदा की एक बाजार में ज्वेलर को चकमा देकर करीब 10 तोला सोना दोनों आरोपियों ने ठगा. वारदात के बाद से दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए. पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. सामने आए सीसीटीवी फुटेज में दोनों जालसाज नजर आ रहे हैं. इस वीडियो फुटेज के आधार पर ईरानी डेरे के गिरोह की पहचान हुई है. बांदा पुलिस की अबतक की कार्रवाई में दोनों लुटेरों की लोकेशन भोपाल के आसपास मिली है. बांदा पुलिस अब भोपाल पहुंचकर बदमाशों की खोज करेगी.
