एनडीपीएस एक्ट में वसूली: फर्जी केस बनाने वाले पुलिसकर्मी जांच में पाए गए दोषी

नीमच। मध्यप्रदेश के मंदसौर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना ने वर्ष 2022 के एक प्रकरण में सब इंसपेक्टर जितेंद्र सिंह चौहान और आरक्षक रोहित चाकरे को जांच में दोषी पाया है। इन्होंने महू—नीमच हाईवे पर मक्खन के ढाबे पर एक व्यक्ति को उठाया और मंदसौर के सिटी कोतवाली में ले जाकर एनडीपीएस एक्ट का झूठा मुकदमा दर्ज किया। जांच पूर्ण होने पर एसपी ने एक वेतनवृद्धि को संचयी प्रभाव से रोकने की सजा दी है। वर्तमान में उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह चौहान गरोठ थाने में पदस्थ हैं, जबकि आरक्षक चालक रोहित चाकरे थाना नई आबादी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Next Post

हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed Dec 3 , 2025
सागर। सागर जिले के केसली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने हत्या के तीन आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार फरियादिया सीतारानी पति गुड्डन अहिरवार निवासी ग्राम घाना ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पुरानी रंजिश को लेकरआरोपी चंदन अहिरवार, मुन्ना अहिरवार और जानकी अहिरवार द्वारा उसके पति गुड्डन […]

You May Like