गलत इलाज करने वाले डॉक्टर पर हो कार्यवाही 

जबलपुर। महिला के साथ डॉक्टर द्वारा गलत ईलाज करने पर उचित दंडात्मक कार्यवाही एवं आर्थिक क्षति के भुगतान करने के लिए कलेक्टर के नाम समाजवादी पार्टी एवं महिला के परिजनों ने ज्ञापन सौंपा।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव आशीष मिश्रा ने बताया कि कंपनी गेट, गली नं. 5. ग्वारीघाट रोड निवासी कमला चौधरी अपनी जीविका के लिये घरों का कामकाज करती है। उसे अचानक हाथ पैर में दर्द होने के कारण उनकी पुत्री द्वारा 03 मई को विपिन अग्रवाल के हॉस्पिटल, बिग बाजार के सामने, ले जाया गया जहां पर उनके द्वारा कमला चौधरी को गलत इंजेक्शन दिया गया, उससे कमला चौधरी का हाथ पैर सुन्न हो गया और घर में ले जाने के बाद देखा तो कमर में सूजन आने लगी। पूरे स्थान पर नीला पड़ने लगा और इंफेक्शन के साथ कमर का हिस्सा गलने लगा। इसके बाद विपिन अग्रवाल द्वारा पेशेंट को शैल्वी हॉस्पिटल में भर्ती करने को कहा गया, जिसमें 3 दिन भर्ती के दौरान उन्हें कोई आराम नहीं लगा। जहां पर हुए इलाज के सभी कागजात विपिन अग्रवाल ने रख लिये। इसके बाद उन्हें सुदिन नाग के पास ले जाया गया, जहां पर ऑपरेशन की सलाह दी गई। वर्तमान में कमला चौधरी का कमर का हिस्सा गल चुका है। वर्तमान में इनका इलाज शीतलछाया हॉस्पिटल में चल रहा है। इससे इनके परिवार को आर्थिक क्षति हो रही है। इससे वो काम करने में असमर्थ हो गई हैं। कमला चौधरी का इलाज विपिन अग्रवाल के द्वारा व उनकी नर्स प्रिया यादव द्वारा जो गलत इंजेक्शन दिया गया, जिसके इंफेक्शन से कमला अग्रवाल को शारीरिक, आर्थिक व मानसिक क्षति हो रही है। उन्होंने मांग की है कि कमला चौधरी से संबंधित सभी खर्चे इनके परिवार को विपिन अग्रवाल द्वारा दिलाये जायें एवं कमला चौधरी जब तक शारीरिक रूप से पूर्ण सक्षम न हो जाये, ये जवाबदारी विपिन अग्रवाल की हो। जिस पर उचित कार्यवाही की मांग की है।

Next Post

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 65 हजार हड़पे 

Wed May 28 , 2025
जबलपुर।‌ शेयर ट्रेडिंग के नाम पर कमाई का लालच देकर साइबर ठग ने 65 हजार हड़प लिए। अधारताल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया हैं। पुलिस ने बताया कि अजय कुमार बैरागी 45 वर्ष निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी सुभाष नगर महराजपुर ने लिखित शिकायत की […]

You May Like