‘आई लव महाकाल’, ‘आय लव मोहम्मद’ ट्रेंड में नया मोड़

उज्जैन: मंगलवार को शहर में आई लव मोहम्मद और आई लव महाकाल का जो पोस्टर वार सोशल मीडिया पर चल रहा था, उसमें अब नया मोड़ आ गया और महिलाएं हाथों में तख्तियां लेकर सड़कों पर उतरी व टॉवर चौक पर प्रदर्शन किया.धर्म संबंधी पोस्टरों को लेकर चल रहे विवाद के बीच, कांग्रेस नेत्री नूरी खान ने एक बार फिर इस मुद्दे पर अपनी बात रखी और एक अनूठा प्रदर्शन किया. उन्होंने अपनी आस्था और सद्भाव का संदेश देने के लिए हाथों में ऐसी तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया, जिन पर आई लव मोहम्मद के साथ-साथ आई लव महाकाल भी लिखा था.

सद्भावना का संदेश
यह प्रदर्शन तब हुआ जब आई लव मोहम्मद के पोस्टर लगाए जाने के बाद शहर में तनाव बढ़ गया था और इसके विरोध में कुछ स्थानों पर आई लव महाकाल के बैनर लगाए गए थे. इस माहौल में, कांग्रेस नेत्री नूरी खान को अपनी बात को मजबूती से सामने रखने के लिए सड़क पर उतना पड़ा. नूरी खान ने बताया कि यह प्रदर्शन देश प्रदेश और शहर में सद्भावनाओं के लिए वे कर रही है.

अन्य धर्म की महिलाएं शामिल
आई लव मोहम्मद का पोस्टर हाथ में लेकर टॉवर चौक पर नारेबाजी कर रही कांग्रेस नृत्य नूरी खान के साथ कुछ अन्य महिलाएं भी थीं, जिनके हाथों में विभिन्न संदेशों वाली तख्तियां थीं।प्रदर्शन के दौरान, इन लोगों के हाथों में जो तख्तियां थीं, उनमें आई लव मोहम्मद और आई लव महाकाल के अलावा आई लव इस्लाम, आई लव भारत और आई लव संविधान जैसे नारे भी लिखे हुए थे.

मजहब नहीं सिखाता आपस में बेर रखना
नवभारत से बात करते हुए नूरी खान ने कहा कि कुछ लोग देश में नफरत फैलाना चाहते हैं और लोगों को धर्म के नाम पर बांटने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने साफ किया कि भारतीय संविधान हर नागरिक को अपने धर्म का पालन करने और अपने विश्वास को व्यक्त करने की पूरी आजादी देता है. वैसे भी मजहब कभी नहीं सिखाता की आपस में बैर रखो लड़ाई झगड़ा करो और धर्म के नाम पर विवाद करो.
इसमें आपत्तिजनक क्या है
नूरी खान ने यह सवाल उठाया कि आई लव मोहम्मद कहने में आपत्तिजनक क्या है? उन्होंने स्पष्ट किया, यह बाबा महाकाल की नगरी है, जहां सभी धर्मों के लोग सदियों से मिलजुल कर रहते आए हैं. हर व्यक्ति को अपने धर्म के प्रति प्रेम व्यक्त करने का अधिकार है. जैसे कोई आई लव महाकाल कहता है, ठीक वैसे ही मैं भी आई लव मोहम्मद डंके की चोट पर कहूंगी. उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रदर्शन का उद्देश्य उन लोगों को एक बड़ा संदेश देना है जो धार्मिक भावनाओं को भड़काकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं. इस दौरान मौके पर थाना माधव नगर टी आई राकेश भारती और पुलिस बल एहतियात के तौर पर मौजूद रहा

Next Post

नवरात्र में शक्ति मोबाइल की सख्ती

Wed Oct 1 , 2025
गुम बच्चों को परिजनों से मिलाया इंदौर: नवरात्र पर्व के दौरान महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर इंदौर पुलिस की शक्ति मोबाइल लगातार मुस्तैदी दिखा रही है. गरबा पंडालों और भक्ति स्थलों के आसपास हर पल निगरानी रखने वाली टीमों ने अब तक कई अहम कार्रवाई की है. इनमें […]

You May Like

मनोरंजन