योग दिवस: सांसद -विधायक और प्रशासनिक अधिकारी हुए शामिल 

सीधी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीधी जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाला विशाल योग कार्यक्रम खराब मौसम और तेज बारिश के कारण खुले मैदान में नहीं हो सका। आयोजन स्थल बदला गया और कार्यक्रम को मानस भवन में स्थानांतरित कर उत्साहपूर्वक और गरिमामयी ढंग से सम्पन्न किया गया।

 

इस अवसर पर सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि सीधी विधायक रीती पाठक ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। साथ ही धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, जनपद अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह परिहार, कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी, पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा, जिला पंचायत सीईओ अंशुमन राज, बीजेपी जिला अध्यक्ष देवकुमार सिंह चौहान और वरिष्ठ नेता के. के. तिवारी विशेष अतिथि के रूप में मंच पर उपस्थित रहे।

Next Post

हथनी में हरित योग कार्यक्रम का आयोजन 

Sat Jun 21 , 2025
दमोह। वन परिक्षेत्र दमोह के अंतर्गत बीट हथनी में हरित योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें योग प्रशिक्षक भरत जैन, रशीद खान व सतीश सोनी के द्वारा ग्रामीणों व वन परिक्षेत्र स्टॉफ को योग का प्रशिक्षण दिया गया. विक्रम चौधरी वन परिक्षेत्र अधिकारी दमोह द्वारा योगा फॉर वन हेल्थ, […]

You May Like

मनोरंजन