सतना महाविद्यालय में वृहद वृक्षारोपण, हरित पहल को मिला जनसमर्थन

सतना:प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शहीद पद्मधर सिंह शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय सतना में नगर निगम व एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। महापौर योगेश ताम्रकार, सहायक कलेक्टर अनिकेत शांडिल्य, नगर निगम आयुक्त सहित अनेक अधिकारी, एनएसएस स्वयंसेवक, एनसीसी कैडेट्स, प्राध्यापक एवं नागरिकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के तहत सतना नगर में अशोक, नीम, पीपल, आम, आंवला आदि के सैकड़ों पौधे लगाए गए। यह पहल पर्यावरण संरक्षण और भावी पीढ़ियों के लिए हरित धरोहर छोड़ने की दिशा में प्रेरणादायक रही।

Next Post

डेम में डूबने से युवक की मौत

Sat Jul 26 , 2025
जबलपुर: कुंडम थाना अंतर्गत ग्राम सरोली में डेम में डूबने से एक युवक की मौत हो गई।पुलिस ने बताया कि अंकित उद्दे 21 वर्ष निवासी ग्राम सरोली ने सूचना दी कि उसके चाचा देव सिंह उद्दे 35 वर्ष सरोली डेम में नहाने के लिये गये थे. जो नहाते समय गहरे […]

You May Like