पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद विमान हादसे पर जताया दुख

नयी दिल्ली/इस्लामाबाद 12 जून (वार्ता) पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने गुजरात में अहमदाबाद विमान हादसे पर गहरा दुख जताया है।

श्री शरीफ ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा “आज अहमदाबाद के निकट एयर इंडिया के विमान की दुखद दुर्घटना से दुखी हूँ। हम इस भारी क्षति से पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं इस हृदय विदारक त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं।”

Next Post

रामपुरा की मशहूर खरबूजा बीज मंडी में किसानों की अनदेखी, व्यापारी कर रहे शेड पर कब्जा

Thu Jun 12 , 2025
रामपुरा। रामपुरा नगर के पूर्वी भाग में स्थित अनाज मंडी, जो कई राज्यों में खरबूजा बीज की मंडी के रूप में प्रसिद्ध है, इन दिनों किसानों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। गर्मियों में गांधी सागर जलाशय के बैकवाटर क्षेत्र में किसान बड़ी मात्रा में खरबूजा बीज की […]

You May Like