भगवान श्रीकृष्ण पर कथित टिप्पणी का विरोध, एफआईआर के लिए देंगी आवेदन

इंदौर: भय्यूजी महाराज की पत्नी एवं समाजसेविका आयुषी देशमुख ने भगवान श्रीकृष्ण को लेकर एक मौलाना द्वारा दिए गए कथित बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म, देवी-देवता या आराध्य का अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

आयुषी देशमुख ने कहा कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले ऐसे बयान सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करते हैं, इसलिए संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था इस मामले में संबंधित मौलाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए पुलिस को आवेदन देगी।

Next Post

अमेरिकी हमलों में होरमुजगान में पुल और सड़कें क्षतिग्रस्त, तीन लोगों की मौत

Sat Jul 18 , 2026
तेहरान, 18 जुलाई (वार्ता) अमेरिका के हवाई हमलों में ईरान के होरमुजगान प्रांत में कई पुलों और सड़कों को निशाना बनाया गया, जिससे कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी और आठ अन्य घायल हो गये। यह जानकारी स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में दी गई है। समाचार एजेंसी तस्नीम […]

You May Like