रायगढ़ में बस और ट्रक की टक्कर, छह घायल

रायगढ़, 16 नवंबर ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के रायगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत लाखा के चिराईपानी गांव के पास रविवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक और यात्री बस में भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सक्षम बस का ड्राइवर केबिन में बुरी तरह फंस गया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला।

दुर्घटना में बस ड्राइवर के पैर में गंभीर चोट आई है, वहीं बस में सवार करीब छह यात्री भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को नगर कोतवाल और कोतवाली पेट्रोलिंग पार्टी की सहायता से जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच जारी है और फरार ट्रक चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

 

Next Post

मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर दी शुभकामनाएं

Sun Nov 16 , 2025
रायपुर 16 नवंबर ( वार्ता ) मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर रविवार को मीडिया जगत से जुड़े सभी लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता हमारे लोकतंत्र की विशेषता और आधारशिला है। निष्पक्ष प्रेस और निर्भीक पत्रकारिता […]

You May Like