मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर दी शुभकामनाएं

रायपुर 16 नवंबर ( वार्ता ) मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर रविवार को मीडिया जगत से जुड़े सभी लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता हमारे लोकतंत्र की विशेषता और आधारशिला है। निष्पक्ष प्रेस और निर्भीक पत्रकारिता स्वस्थ लोकतंत्र के लिए आवश्यक है। मीडिया नागरिकों को उनके अधिकार और दायित्व के प्रति सचेत कर देशहित व लोकहित के प्रति जागरूक करता है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रेस दिवस, भारत जैसे जीवंत लोकतंत्र में स्वतंत्र और निष्पक्ष प्रेस के महत्व और योगदान को याद करने का दिन है।

सीएम साय ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर आशा व्यक्त करते हुए कहा कि मीडिया अपनी प्रखरता, संवेदनशीलता और सत्यनिष्ठा के साथ लोकतंत्र के पथ को और अधिक प्रकाशमान करता रहेगा।

 

Next Post

सुकमा में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन नक्सलिया को किया ढेर

Sun Nov 16 , 2025
सुकमा, 16 नवम्बर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में चिंतागुफा और भेजी थाना क्षेत्र के बीच स्थित करीगुंडम के घने जंगलों में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्वसनीय खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस, जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और विशेष […]

You May Like