16 साल की बेटी ने जन्मदिन से पहले लगाया फंदा

इंदौर:छोटी ग्वालटोली क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा ने अपने जन्मदिन से महज कुछ घंटे पहले मौत को गले लगा लिया. छात्रा अपने जन्मदिन पर नए कपड़े खरीदने के लिए पिता से 5 हजार रुपए की मांग कर रही थी, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते पिता द्वारा कम पैसे दिए जाने से वह नाराज थी.वंशिका पिता मिश्रीलाल बरोले कक्षा 11वीं की छात्रा थी, उसका गुरुवार को जन्मदिन था. अपने इस खास दिन के लिए वह नए कपड़े खरीदना चाहती थी, जिसके लिए उसने बुधवार को अपने पिता से 5 हजार रुपए मांगे थे.

वंशिका के पिता पेशे से ऑटो मैकेनिक हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. उन्होंने अपनी असमर्थता जताते हुए वंशिका को 3 हजार रुपए दिए और कहा कि फिलहाल उनके पास इतने ही पैसे हैं. पिता की इस बात से वंशिका नाराज हो गई.पुलिस के अनुसार, बुधवार को परिवार में एक शादी का कार्यक्रम था. वंशिका की मां, बहनें और परिवार के अन्य सदस्य उस शादी में शामिल होने गए थे, लेकिन नाराजगी के चलते वंशिका ने जाने से साफ इनकार कर दिया और घर पर ही रुक गई.

जब रात में परिवार के सदस्य शादी से वापस लौटे, तो घर के भीतर का दृश्य देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. वंशिका घर में फंदे पर लटकी हुई थी. परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. घर में जिस दिन बेटी का जन्मदिन मनाया जाना था, वहां उसकी मौत की से मातम पसर गया है. परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह अपने जन्मदिन को लेकर काफी उत्साहित थी और नए कपड़े खरीदने की जिद कर रही थी, लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं था कि वह ऐसा आत्मघाती कदम उठा लेगी.

Next Post

प्रियंका चोपड़ा के पर्स का खुलासा, हनुमान चालीसा से लेकर काला धागा तक, देसी टच ने जीता फैंस का दिल

Fri May 1 , 2026
प्रियंका चोपड़ा ने अपने पर्स में रखी चीजों का खुलासा किया है, जिसमें हनुमान चालीसा, काला धागा और पति निक जोनस की फोटो शामिल है। उनका यह देसी अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा न सिर्फ अपनी एक्टिंग […]

You May Like