
इंदौर. महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने वार्ड क्रमांक 6 एवं वार्ड क्रमांक 69 का दौरा कर संबंधित विकास एवं स्वास्थ्य योजनाओं का निरीक्षण किया.
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने वार्ड 6 में नगर पालिक निगम एवं स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत चल रहे ड्रेनेज लाइन, घरेलू नल कनेक्शन और यातायात को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किए जा रहे सड़क निर्माण कार्यों की स्थिति की समीक्षा की. इस अवसर पर महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण और समयसीमा में पूर्ण किए जाएं, जिससे स्थानीय नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो. महापौर ने वार्ड क्रमांक 69 स्थित भगतसिंह उद्यान में संचालित योगशाला का दौरा किया और योगमित्रों व योग साधकों से संवाद किया.
