
जबलपुर। पाटन थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान चाकू से गोद कर सुनील अहिरवार 40 वर्षीय की हत्या कर दी गई। हत्या किसने और किन कारणों से की है इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस छानबीन कर रही है।
पाटन एसडीओपी लोकेश डाबर ने बताया कि सुनील अहिरवार निवासी ग्राम गौर हिनौती का शादी समारोह में आया हुआ था। जिस पर अज्ञात आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया घायल को तत्काल इलाज के लिए पाटन स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था मेडिकल में इलाज के दौरान घायल ने दाम तोड़ दिया।
