
नईदिल्ली। केंद्र सरकार ने विभिन्न आईएएस अधिकारियों के पदोन्नति और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के तहत वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त सचिव के पद और वेतनमान के साथ नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसमें राष्ट्रीय अभिलेखागार, राष्ट्रीय महिला आयोग, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और अन्य केंद्रीय विभाग शामिल हैं।
