तेज रफ्तार थार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, दो घायल

इंदौर. एमआईजी थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार थार कार एमपी 09 जेड डब्ल्यू 5937 ने लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए साइकिल सवार को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दो लोग घायल हो गए. पुलिस ने मामले में कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की.

एमआईजी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना 15 फरवरी को दोपहर 2:30 बजे रोबोट चौराहा, भैरू बाबा मंदिर के पास हुई. 40 वर्षीय संजय चौहान निवासी पंकज नगर कॉलोनी, एमआर-09 अपनी साइकिल से जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार थार कार ने उन्हें टक्कर मार दी. इस हादसे में संजय चौहान के दोनों हाथ और दोनों जांघों में गंभीर चोटें आईं, जबकि साथ में मौजूद द्वारिकी बाई की कमर, दाहिने हाथ और पैर में भी चोटें आईं. पुलिस ने इस मामले में कार चालक के खिलाफ धारा 281, 125(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है.

Next Post

अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

Mon Feb 17 , 2025
इंदौर. लसूड़िया पुलिस ने लोहा मंडी, पावर हाउस के पीछे से एक युवक को अवैध धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से लोहे का 13.5 इंच लंबा छुरा बरामद किया गया है. लसूडिया पुलिस के अनुसार, प्रधान आरक्षक संजय कुमार को गश्त के दौरान 27 वर्षीय […]

You May Like