अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

इंदौर. लसूड़िया पुलिस ने लोहा मंडी, पावर हाउस के पीछे से एक युवक को अवैध धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से लोहे का 13.5 इंच लंबा छुरा बरामद किया गया है. लसूडिया पुलिस के अनुसार, प्रधान आरक्षक संजय कुमार को गश्त के दौरान 27 वर्षीय शुभम उर्फ शिब्बू निवासी स्कीम नंबर 78 पर संदेह हुआ. जब पुलिस ने तलाशी ली तो उसके पास एक धारदार छुरा मिला.पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज जांच शुरू कर दी है.

Next Post

नकली नमक बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Mon Feb 17 , 2025
इंदौर. परदेशीपुरा पुलिस ने नकली नमक बेचने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. यह कार्रवाई विश्रांति चौराहा के पास शिवाजी नगर क्षेत्र में की गई. पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग मिलावटी और नकली नमक बेच रहे हैं. इस पर थाना परदेशीपुरा पुलिस ने विश्रांति चौराहा […]

You May Like