शिवपुरी में गोलीबारी, तीन लोग घायल

शिवपुरी। जिले के नयागांव में रास्ते के पुराने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष के महेंद्र बेस और पर्वत सिंह शामिल हैं, जबकि दूसरे पक्ष के गजेंद्र सिंह बेस भी घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल महेंद्र बेस को मेडिकल कॉलेज से ग्वालियर रेफर किया गया है। घायल पक्ष के देवेंद्र बेस ने बताया कि उनके परिवार का मलखान बेस के साथ रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। महेंद्र बेस मलखान के खेत के पास से पैदल निकल रहे थे। इसी दौरान मलखान और उसके बेटे गजेंद्र बेस ने उनके साथ मारपीट कर दी। दोपहर में मलखान बेस और उसके बेटे गजेंद्र ने अपने रिश्तेदारों को बुलाकर हमला करने की योजना बनाई। महेंद्र बेस अपने घर के बाहर खड़े थे। तभी मलखान, गजेंद्र और उनके साथ आए करीब आधा दर्जन लोग हथियार लेकर पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में महेंद्र बेस को गोली लग गई। उन्हें बचाने पहुंचे उनके ताऊ पर्वत सिंह को भी पैर में दो गोलियां लगीं हैं।

Next Post

पलवल में एक्सीडेंट में शिवपुरी के युवक की मौत

Fri May 15 , 2026
शिवपुरी। पलवल के केजीपी एक्सप्रेस-वे पर एक सड़क दुर्घटना में कैंटर ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई। अज्ञात वाहन से टक्कर के बाद आरोपी ड्राइवर अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर […]

You May Like