पलवल में एक्सीडेंट में शिवपुरी के युवक की मौत

शिवपुरी। पलवल के केजीपी एक्सप्रेस-वे पर एक सड़क दुर्घटना में कैंटर ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई। अज्ञात वाहन से टक्कर के बाद आरोपी ड्राइवर अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान शिवपुरी जिले के सेकरा गांव निवासी प्रताप यादव के रूप में हुई है। प्रताप यादव कैंटर में नोएडा से मोबाइल भरकर फर्रुखनगर जा रहा था। केजीपी एक्सप्रेस-वे पर पेलक टोल बूथ के पास कैंटर के आगे चल रहे एक अज्ञात वाहन ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे प्रताप का कैंटर पीछे से उसमें जा टकराया। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रताप यादव की कैंटर के कैबिन में ही गंभीर चोटें लगने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस को कैंटर मौके पर खड़ा मिला और उसमें प्रताप यादव मृत अवस्था में था।

Next Post

शिवपुरी में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

Fri May 15 , 2026
शिवपुरी। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के गोचौनी गांव में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला बताया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गोचौनी गांव निवासी […]

You May Like