नयी दिल्ली ,23 अप्रैल (वार्ता) चार देशों के राजनयिकों ने गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को अपने परिचय पत्र सौंपें। राष्ट्रपति भवन सचिवालय ने बताया कि राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में श्रीमती मुर्मु ने लाओ पीडीआर, कांगो, नामीबिया और गिनी बिसाऊ के राजदूतों द्वारा प्रस्तुत उनके परिचय पत्र स्वीकार किए।
परिचय पत्र प्रस्तुत करने वालों में लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक की राजदूत विथया ज़ायावोंग,
कांगो की राजदूत एमिली अयाजा मुशोबेकवा, नामीबिया के उच्चायुक्त विंग कमांडर एलेक्स लुन्याज़ो टुकुहुपवेले (सेवानिवृत्त) और गिनी-बिसाऊ के राजदूत एंटोनियो सेरिफो एम्बालो शामिल हैं।

