नकली नमक बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

इंदौर. परदेशीपुरा पुलिस ने नकली नमक बेचने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. यह कार्रवाई विश्रांति चौराहा के पास शिवाजी नगर क्षेत्र में की गई. पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग मिलावटी और नकली नमक बेच रहे हैं. इस पर थाना परदेशीपुरा पुलिस ने विश्रांति चौराहा पर दबिश दी और शान (निवासी ग्रीन पार्क, धार रोड) और आदित्य वर्मा (निवासी नट कॉलोनी, धार रोड) को मौके पर ही पकड़ लिया. पुलिस ने 51 और 63 कॉपीराइट अधिनियम 1957 के तहत प्रकरण दर्ज किया है. फिलहाल जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नकली नमक की सप्लाई कहां से हो रही थी और इसमें और कौन-कौन शामिल हैं.

Next Post

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता यदुनाथ सिंह तोमर नहीं रहे

Mon Feb 17 , 2025
ग्वालियर। जीवन भर जनसेवा को सर्वोपरि मानकर जीवन जीने वाले ग्वालियर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता यदुनाथ सिंह तोमर का आज गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल में निधन हो गया। वे मप्र कांग्रेस कमेटी के महासचिव सहित पार्टी संगठन में महत्वपूर्ण पदों पर रहे। वे पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया […]

You May Like