यात्री ट्रेनों में मोबाइल चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 20 लाख का माल बरामद

इटारसी: यात्री ट्रेनों में मोबाइल चोरी और ऑनलाइन ठगी करने वाले शातिर चोर शौकत अली (24), निवासी बारामूला, जम्मू-कश्मीर को जीआरपी इटारसी ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से करीब 20 लाख 10 हजार 800 रुपये का चोरी का माल बरामद किया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल राहुल कुमार लोढ़ा के विशेष अभियान के तहत की गई।

मामला 3 अगस्त 2025 का है, जब राजधानी एक्सप्रेस से बेंगलुरु जा रही भोपाल की एक महिला डॉक्टर का बैग चोरी हो गया था। इसमें मोबाइल, सोने की चेन और अन्य सामान थे। जांच में साइबर सेल की मदद से आरोपी का सुराग मिला। सूचना पर जीआरपी ने इटारसी स्टेशन पार्सल ऑफिस के पास घेराबंदी कर उसे पकड़ा।
आरोपी ने स्वीकार किया कि वह यात्रियों के सोते समय मोबाइल चुराकर आसान पासवर्ड वाले फोन से पेमेंट ऐप्स का इस्तेमाल करता था।

खातों से रकम निकालकर ऑनलाइन गिफ्ट कार्ड खरीदता और फिर महंगे स्मार्टफोन (आईफोन सहित) खरीदकर उन्हें बेच देता।बरामदगी में पुलिस को सोने की चेन, 12 आईफोन, 12 अन्य प्रीमियम स्मार्टफोन और एक लैपटॉप मिला। आरोपी के खिलाफ भोपाल, इटारसी और तमिलनाडु में चोरी व ठगी के मामले दर्ज हैं। सफल कार्रवाई के लिए पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

Next Post

भालू के हमले में घायल छोटू महाराज, साहस दिखाकर खुद पहुंचे अस्पताल

Mon Sep 8 , 2025
सोहागपुर: ग्राम परसवाड़ा निवासी बद्री प्रसाद गिरी, जिन्हें गांव में लोग स्नेह से छोटू महाराज कहते हैं, पर जंगल में जलावन की लकड़ी लेने के दौरान भालू ने हमला कर दिया। इस हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए, लेकिन हिम्मत न हारते हुए स्वयं ही गांव से […]

You May Like