गर्ल्स कॉलेज में चला सेवा संकल्प अभियान

सीहोर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कन्या महाविद्यालय में नशा मुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन किया गया. सेवा, स्वच्छता, जनजागरुकता एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से विद्यार्थियों को जोडऩे के उद्देश्य से गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है. प्राचार्य डॉ. कलिका डोलस ने बताया कि अभियान का उद्देश्य छात्राओं में सेवा भावना, सामाजिक उत्तरदायित्व, स्वच्छता के प्रति जागरुक करना है. शासन की योजनाओं पर आधारित नाटक का मंचन किया गया. नाटक के माध्यम से छात्राओं को हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का संदेश दिया. परिसर में स्वच्छता अभियान एवं श्रमदान किया गया. छात्राओं ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए स्वच्छ परिसर एवं स्वच्छ समाज के निर्माण का संकल्प लिया. इस दौरान डॉ पूजा कश्यप, डॉ. अनूप सिंह, डॉ. लखन लाल कलेशरिया, शिवम सक्सेना, डॉ नेहा शर्मा डॉ भारती सक्सेना सुश्री नूरजहां हाशमी, अनिल भल्लावी, मंगला रायबोले एवं अनिल डकिया उपस्थित थे.

 

Next Post

अनुभव की धरोहर भविष्य को करती रोशन

Fri Sep 25 , 2026
सीहोर। संकल्प वृद्धाश्रम में सात दिवसीय संकल्प पीढ़ी संवाद-अनुभव से भविष्य की ओर कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी नमिता अखिलेश राय द्वारा किया गया. उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के अनुभव आने वाली पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक होते हैं. वरिष्ठजनों के अनुभव और युवाओं की ऊर्जा के बीच संवाद से परिवार और […]

You May Like