कलेक्टर ने रिश्वत लेने वाले पटवारी को निलंबित किया

झाबुआ। कलेक्टर नेहा मीना ने लोकायुक्त दल द्वारा ट्रेप किया जाने पर पटवारी विशाल गोयल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्यवाही तहसीलदार पेटलावद से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर की गई है।

तहसीलदार पेटलावद के प्रतिवेदन द्वारा पटवारी हल्का नंबर 13 मोईचारिणी, तहसील पेटलावद विशाल गोयल को लोकायुक्त दल द्वारा ट्रेप किया जाने की सूचना दी गई है।

म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम-9 में दिये गये निर्देशानुसार पटवारी विशाल गोयल को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाकर, निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय तहसीलदार, तहसील थांदला, जिला झाबुआ नियत किया गया है।

Next Post

कंसोटिया दमोह आए प्रगतिशील कृषि के कार्यक्रम में शामिल हुए

Sat May 24 , 2025
दमोह। जेएन कांसोटिया अपर गृह सचिव मप्र का आज दमोह दौरा उपरांत दमोह हटा के कंजरा गांव पहुंचकर श्री श्री 1008 श्री बांके बिहारी जय दनादन राइस मिल (प्रगतिशील कृषि की ओर एक कदम)कार्यक्रम में शामिल होकर पूजन अर्चन कर शुभारंभ किया.जहां क्षेत्रीय महंत, साधू-संत, दमोह कलेक्टर कोचर, पुलिस अधीक्षक […]

You May Like