महूगांव में अज्ञात बदमाशों ने घर से लाखों के गहने उड़ाए

महूगांव. किशनगंज क्षेत्र के वीर मारुति नगर में चोरी की वारदात सामने आई है. अज्ञात बदमाशों ने एक महिला के घर से लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

किशनगंज थाने से मिली जानकारी के अनुसार थाने पहुंची 40 वर्षीय पीड़ित पूर्णिमा द्विवेदी निवासी 38 वीर मारुति नगर ने पुलिस को बताया कि देर रात किसी अज्ञात बदमाश ने उनके घर में सेंध लगा दी. घर में रखे गहनों से भरा बॉक्स गायब मिला.

चोरी हुए गहनों की सूची:

✅ सोने का हार

✅ सोने का रानी हार

✅ एक जोड़ी सोने के कंगन

✅ एक जोड़ी सोने की झुमकी

✅ मांग टीका

✅ मनचली मोती माला

✅ चांदी की एक जोड़ी मोटी पायजब

✅ चार जोड़ी पतली पायल

✅ चांदी का कंदोरा

सुबह पता चला चोरी का

पूर्णिमा ने बताया कि सुबह जब उन्होंने अलमारी खोली, तो जेवरात गायब मिले. उन्होंने तुरंत परिवार को इसकी जानकारी दी और पुलिस को सूचना दी. मामले में किशनगंज थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की मदद से जांच शुरू की. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Next Post

ढाबा संचालक की हत्या के आरोप में 6 गिरफ्तार

Wed Feb 19 , 2025
पुराने जमीनी विवाद के चलते हुई थी मारपीट नवभारत न्यूज सतना . जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़हरी गांव में पुराने जमीनी विवाद के चलते हुई मारपीट में बुरी तरह घायल ढाबा संचालक की उपचार के दौरान मौत हो गई थी. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते […]

You May Like