
जबलपुर: बरेला में फर्जीवाड़ा कर रजिस्ट्री कराते हुए जमीन हड़पने वाले आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीडि़त ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है। फरार आरोपी पर ईनाम घोषित हो चुका है जिसकी तलाश जारी है।जानकारी के मुताबिक देवीदीन पटेल पिता स्व लालमन पटेल निवासी ग्राम हिनोतिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका छोटा भाई नारायण पटेल है।
दोनों भाईयों की जमीन का बटवारा हो चुका है। उसके तीन लडके है बडा लडका गणेश मझला विनोद और छोटा लडका अनिल है। सभी की शादी हो चुकी है सभी अलग अलग रहते हैं। पूरी जमीन उसके नाम पर है। रमाकांत सतनामी ने बटवारा नामा कराने के लिये सुधार कार्य के लिये उसके हस्ताक्षर ले लिए थे।
बाद में उसे पता चला कि रमाकांत सतनामी ने हिनोतिया स्थित उसकी जमीन की बिना अनुमति धोखाधड़ी करते हुये रजिस्ट्री करा ली। पुलिस ने रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज की थी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है। आरोपी फरार है और खुलेआम घूम रहे है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचकर उन्होंने न्याय की गुुहार लगाई है।
