5 शिक्षकों के भरोसे 120 विद्यार्थी, एक निर्वाचन ड्यूटी में लगे

सुठालिया। शासकीय माध्यमिक विद्यालय घरलापुरा स्कूल मुठालिया में नर्सरी से कक्षा आठवीं तक कुल 120 छात्राएं है, जिनकी पढ़ाई के लिए केवल पांच शिक्षक है. इनमें से एक शिक्षक तकया एस्त विकलांग है, और दो शिक्षक पहले से ही निर्वाचन कार्य में लगे हुए हैं अब एक और शिक्षक को अह निर्वाचन कार्य में लगा दिया गया है, जिससे नर्सरी से प्राथमिक विद्यालय पूर्णत खाली हो गया है और मिडिल स्कूल में भी एक शिक्षक के ऊपर सारे स्कूल की जिम्मेदारी t

एसआईआर के लक्ष्य में भिड़े शिक्षक

इससे ऐसा लग रहा है कि नर्सरी से प्राथमिक विभाग तक के सभी बच्चों की पढ़ाई राम भरोसे है. विद्यालय में कसा और कथा आठों का परीक्षा परिणाम खराब जाता है तो इसकी जवाबदारी वरिश कार्यालय की होगी, क्योंकि बरिश कार्यालय की अनुशंसा पर ही तीन शिक्षकों को एसआईआर निर्वाचन कार्य में लगाया गया है

अन्य स्कूलों में शिक्षकों की अधिकता

दूसरी ओर, सुठालिया में स्थित अन्य स्कूलों में बच्चे कम हैं और शिक्षक अधिक है उन शिक्षकों को निर्वाचन कार्य में ड्यूटी नहीं लगाई गई है, जबकि जिस स्कूल में छात्र संख्या अधिक और शिक्षक कम है, वहीं एक ही स्कूल से तीन शिक्षक निर्वाचन कार्य में लगा दिए गए है।

शिक्षकों की मांग

शिक्षकों का कहना है कि उन्हें पहले ही निर्वाचन कार्य में लगाया गया है, और अब एक और शिक्षकको लगा दिया गया है, जिससे स्कूल की पढ़ाई प्रभावित हो रही है वे मांग करते हैं कि वरिष्ठ कार्यालय इस मामले में ध्यान दे और शिक्षकों की कमी को पूरा करें, ताकि बच्चों की पढ़ाई सुचारू रूप से चल सके

इसकी जानकारी मुझे लगी मैंने अनुविभागीय कार्यालय को अवगत करा दिया है एक शिक्षक जिनकी बाद में ड्यूटी लगी है कैसिल करख देंगे

दिलीप शर्मा, बॉक शिक्षा अधिकारी ब्यावरा

Next Post

आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले विरोधाभासी नहीं

Sat Jan 10 , 2026
भोपाल। मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष इंजीनियर सुधीर नायक ने शनिवार को आरक्षण से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के हालिया दो फैसलों को लेकर फैली भ्रम की स्थिति को स्पष्ट करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और मीडिया के कुछ वर्गों में इन फैसलों की अलग–अलग […]

You May Like