खरगे-राहुल ने कटक के अस्पताल में आग लगने की घटना पर दुख व्यक्त किया

नयी दिल्ली, 16 मार्च (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ओडिशा में कटक के मेडिकल कॉलेज में आग लगने से मरीजों की मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। श्री खरगे ने अपने शोक संदेश में कहा, “ओडिशा के कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के ट्रॉमा केयर आईसीयू में लगी भीषण अग्निकांड से मैं अत्यंत व्यथित हूं। इस घटना में कम से कम 10 मरीजों की मृत्यु हो गई और कई अन्य घायल हो गए। दुख की इस घड़ी में मैं सभी पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

श्री गांधी ने लिखा, “ओडिशा के कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में आग लगने की दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। सभी शोकसंतप्त परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं।” गौरतलब है कि कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में आग लगने की घटना में आज सुबह कई मरीज़ों की जान जाने की खबर है।

Next Post

कटक अस्पताल हादसे के बाद मोदी ने की अनुग्रह राशि की घोषणा

Mon Mar 16 , 2026
नयी दिल्ली, 16 मार्च (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को ओडिशा के कटक में एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हुए हादसे में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया और पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से वित्तीय सहायता की घोषणा की। प्रधानमंत्री ने सोशल […]

You May Like