
उज्जैन/घट्टिया। आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज के सामने शनिवार सुबह एमबीबीएस के छात्रों को ट्रक ने रौंद दिया। छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया आधे घंटे चले उपचार के बाद उसकी मौत हो गई। आक्रोशित छात्रों ने आगर रोड पर चक्काजाम कर दिया। स्पीड ब्रेकर बनाने और वाहनों की गति पर रोक लगाने की मांग की जाने लगी। पुलिस आश्वासन के बाद चक्काजाम समाप्त हुआ।
इंदौर का रहने वाला हर्षित पिता संजीव मेहरा आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज से द्वितीय वर्ष का अध्ययन कर रहा था। शनिवार सुबह कॉलेज आते समय उसे मेडिकल कॉलेज के सामने ही तेज गति से आए महाराष्ट्र पासिंग ट्रक ने कुचल दिया। हर्षित के ऊपर से ट्रक का पहिया गुजर गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज के आईसीयू ले जाया गया जहां आधे घंटे चले उपचार के बाद उसकी मौत हो गई। एमबीबीएस छात्रा की मौत होने पर अन्य छात्र आक्रोशित हो गए और उन्होंने मेडिकल कॉलेज के बाहर आगर रोड पर चक्काजाम कर दिया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही चिमनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। चालक ट्रक छोडक़र भाग निकला था पुलिस ने ट्रक जब्त कर थाने पहुंचा दिया था। चक्का जाम कर रहे छात्रों ने आए दिन होने वाली दुर्घटना को लेकर स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की मांग शुरू कर दी और वाहनों की गति पर अंकुश लगाने की बात कहने लगे। छात्र द्वारा किए गए चक्काजाम की जानकारी लगते ही सीएसपी पुष्पा प्रजापत और थाना प्रभारी गजेंद्र पचोरिया मौके पर पहुंच गए थे। छात्रों को आश्वासन दिया गया और उनकी मांगों को पूरा करने की बात कही गई। तब जाकर मार्ग से चक्का जाम समाप्त हुआ।
कॉलेज परिसर के कैंपस में था निवास-
दुर्घटना का शिकार हुए छात्र हर्षित के साथियों ने बताया कि कॉलेज कैंपस परिसर में ही आवास बना हुआ है जहां हर्षित निवास करता था। आज कैंपस परिसर से वह कॉलेज की ओर आ रहा था इस दौरान दुर्घटना हुई। हर्षित काफी होनहार छात्र था और परिवार का एकलौता पुत्र था पिता का पूर्व में निधन हो चुका है बहन इंदौर में मेहंदी डिजाइनर है। हर्षित को गिटार और संगीत का काफी शौक था। चिमनगंज थाना प्रभारी गजेंद्र पचोरिया ने बताया कि छात्र की मौत के बाद दुर्घटना का मामला दर्ज किया गया है। मृतक छात्रा के परिजन ऑन के आने पर पोस्टमार्टम कराया गया। दोपहर में छात्र का शव अंतिम संस्कार के लिए इंदौर ले जाया गया है। दुर्घटना के बाद ट्रक छोडक़र भागे चालक की तलाश की जा रही है। हर्षित बहुत अच्छा सिंगर और गिटारिस्ट था। वह कॉलेज की हर गतिविधि में हिस्सा लेता था। हाल ही में हुए रजत जयंती समारोह के कार्यक्रम में उसने कई पुरस्कार जीते थे। फिजियोथैरेपी विभाग की डॉ. रुचि मिश्रा ने बताया कि हर्षित हर वाद्य यंत्र बजा लेता था। वह कॉलेज का होनहार विद्यार्थी था। उसके यूं चले जाने से हम सब शोक में हैं।
