
जावरा। मानन खेडा चौकी पुलिस 200 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसकी कीमत 20 लाख रुपए आंकी है। शुक्रवार को मुखबिर से सूचना पर रात्रि को 9 बजे के लगभग होंडा शाइन मोटरसाइकिल एमपी 43, जेट 0721 पर पिपलिया जोधा तरफ से अवैध मादक पदार्थ लेकर जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में माननखेड़ा चौराहे पर घेराबंदी कर मोटरसाइकिल को रोका। फैजान पिता रफीक खान पठान (22) निवासी रिंगनोद को गिरफ्तार किया। निरीक्षक आनंद आजाद, माननखेड़ा चौकी प्रभारी राजेश मालवीय,प्रआ राहुल उपाध्याय,आर. घनश्याम कुमावत, संतोष कुमार, अनिल डांगी, जितेंद्र व्यास, नरेंद्रसिंह, सैनिक जालम सिंह ,शांतिलाल बामनिया का योगदान रहा।
