
बागली। बागली के समीप राजा अजमेरा के खेत पर दाल बनाने के लिए काटा फोड मंडी में से व्यापारी गुड्डू राठौर के माध्यम से बागली वाले अर्जुन अजमेरा की गाड़ी में 10 क्विंटल लाल तुवर लाकर विगत 40 दिन पूर्व 50-50 किलो के कट्टे की भरती में रखी थी ।गुरुवार को दिन के उजाले में ही अज्ञात चोर ताला तोड़कर घुसे और दो कुंटंल लाल तुवर निकाल कर ले गए इतना ही नहीं चोरों ने अपने मोबाइल से अंदर कमरे के जो फोटो लिए वह भी वायरल कर दिए इस संबंध में खेत मालिक राजा अजमेरा से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि सुबह थाने पर जाकर मोबाइल नंबर सहित चोर की शिकायत करेंगे क्योंकि वायरल करने वाले चोरों की गलती से मोबाइल नंबर भी साथ में वायरल हो गए हैं। राजा अजमेरा ने बताया कि मोबाइल नंबरों से पता चला है कि कोई परिवार का ही व्यक्ति है। जो लाल तुवर चुरा कर ले गया है। फिलहाल 2 क्विंटल लाल तुवर की कीमत 18000 रुपए बताई जा रही है। वर्तमान में मोबाइल नंबर की वह सिम बंद बताई जा रही है।
