
शाजापुर,शाजापुर शहर में पिछले कुछ दिनों से चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती गई. पुलिस लाइन स्थित आवास में चोरी होने पर पुलिस महकमा भी सकते में आ गया था. लेकिन चोरियों के मामलों को उजागर करने में पुलिस अथक प्रयास रंग लाए. वहीं पुलिस लाइन में हुई चोरी के मामले में भी पुलिस को सफलता मिल गई है, मामले में सारंगपुर के दो बदमाशों को पुलिस ने धरदबोचा है.
गौरतलब है कि पिछले दिनों शाजापुर पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों के सूने मकान में चोरी की वारदातें हुई थी. पुलिस लाइन में चोरी करना बदमाशों का अपने आप में पुलिस के चैलेंज था. मामले में थाना प्रभारी संतोष बाघेला ने एसपी यशपालसिंह राजपूत के निर्देशन में टीम गठित की और सूचना के आधार पर सारंगपुर के दो कुख्यात आरोपियों को पुलिस लाइन की चोरी में गिरफ्तार किया. आरोपियों ने पूछताछ के दौरान चोरी करना कबूल किया. पुलिस ने चोरी के मामले में सारंगपुर निवासी सलमान पिता महमूद अली और अकरम पिता महबूब को पकड़ा. दोनों ही आरोपी सारंगपुर के आदतन अपराधी है. पुलिस ने इनको जब हिरासत में लिया तो पूछताछ में इन दोनों ही चोरी करना कबूल किया. इन आरोपियों ने 29 मई को शाजापुर की पुलिस लाइन में दो पुलिसकर्मियों के घर पर चोरी की थी. इन दो आरोपियों में से एक आरोपी सूने मकान की जानकारी लेता तथा दूसरे साथी को जानकारी देकर चोरी करता. पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी गया माल भी जब्त किया.
