कार्तिक आर्यन की फीस ने सबको चौंकाया

‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ 2025 के अंत में रिलीज हुई और अपने बजट व स्टार फीस को लेकर चर्चा में है। फिल्म में पहली बार कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की जोड़ी नजर आई है।

साल 2025 के अंत में रिलीज़ हुई धर्मा प्रोडक्शंस की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की जोड़ी पहली बार इस फिल्म में साथ नजर आई है। जहां एक ओर फिल्म के कंटेंट और बॉक्स ऑफिस पर इसके भविष्य को लेकर चर्चाएं हैं, वहीं दूसरी ओर फिल्म के बजट और स्टारकास्ट की फीस ने भी लोगों का ध्यान खींचा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म में कार्तिक आर्यन की फीस ने सभी को हैरान कर दिया है।

रिपोर्ट्स की मानें तो ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ के लिए कार्तिक आर्यन को करीब 50 करोड़ रुपये फीस के तौर पर दिए गए हैं। वहीं फिल्म की लीड एक्ट्रेस अनन्या पांडे को इसके मुकाबले लगभग 5 करोड़ रुपये मिले हैं। यानी कार्तिक ने अनन्या से पूरे 10 गुना ज्यादा फीस वसूली है। इससे साफ जाहिर होता है कि मेकर्स ने फिल्म की पूरी जिम्मेदारी कार्तिक के स्टारडम और बॉक्स ऑफिस अपील पर रखी है।

Next Post

कपिल शर्मा शो में महिला टीम का धमाका

Fri Dec 26 , 2025
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराने के बाद अब टीम कपिल शर्मा शो में नजर आई, जिसका वीडियो सामने आया है। द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया सीजन शुरू हो चुका है और पहले एपिसोड की मेहमान प्रियंका चोपड़ा रहीं। अब मेकर्स ने अपकमिंग […]

You May Like

Play sound