गढ़वा के सहायक समिति प्रबंधक अनिल सिंह निलंबित

सिंगरौली । उचित मूल्य दुकान के विके्रताओं के लंबित वेतन एवं अतिरिक्त मानदेय भुगतान संबंधी शिकायतों के निराकरण में गंभीर लापरवाही बरतने पर बी-पैक्स गढ़वा के सहायक समिति प्रबंधक अनिल सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार समिति के विके्रताओं द्वारा विगत सात माह से वेतन एवं अतिरिक्त मानदेय का भुगतान न होने की शिकायत कार्यालय उप आयुक्त सहकारिता सिंगरौली में की गई थी। इस संबंध में उप आयुक्त सहकारिता द्वारा सहायक समिति प्रबंधक से निर्धारित समयावधि में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे, किन्तु निर्देशों के बावजूद जानकारी प्रस्तुत नहीं की गई। इसके बाद पुन: विके्रताओं द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने पर मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए। निर्देशों के अनुपालन में सहायक समिति प्रबंधक को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया था। प्रस्तुत जवाब का परीक्षण किए जाने पर उसे असंतोषजनक पाया गया। कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासीनता को देखते हुए सक्षम प्राधिकारी द्वारा अनिल सिंह, सहायक समिति प्रबंधक, बी-पैक्स गढ़वा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

Next Post

मालवीय नगर अग्निकांड: साकेत की अदालत ने गेस्ट हाउस मालिक और अकाउंटेंट को न्यायिक हिरासत में भेजा

Wed Jun 10 , 2026
नयी दिल्ली, 10 जून (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी के मालवीय नगर के गेस्ट हाउस में लगी भीषण आग के मामले में साकेत की एक अदालत ने बुधवार को फ्लोरिश स्टे गेस्ट हाउस के मालिक लवकेश बजाज और अकाउंटेंट जय मिश्रा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस गेस्ट हाउस में लगी […]

You May Like