भोपाल कलेक्ट्रेट हुआ पेपरलेस: स्थापित हुई सेंट्रल रजिस्ट्रेशन यूनिट (CRU

भोपाल: प्रदेश में सभी दस्तावेज और पत्र व्यवहार को लेकर सरकार ई ऑफिस कार्य प्रणाली पर जोर दे रही है. इस के लिए सोमवार को कलेक्टर कार्यालय में सेंट्रल रजिस्ट्रेशन यूनिट अर्थात केंद्रीकृत डाक इकाई की स्थापना की गई है. इस व्यवस्था से जिले में शासन की पेपरलेस कार्यालय अवधारणा को साकार करने तथा प्रशासनिक कार्यों को अधिक पारदर्शी, त्वरित एवं सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. वहीं जनता के कार्यों को गति मिलेगी. ई ऑफिस कार्य प्रणाली के लिए मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के पूर्व से से निर्देश दे चुका है.
डेढ़ साल पहले हुए थे ई ऑफिस के आदेश
ई-ऑफिस पोर्टल एवं सीआरयू प्रणाली के प्रभावी संचालन हेतु विस्तृत प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में ई-ऑफिस परियोजना विशेषज्ञों, राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ तकनीकी निदेशक एवं जिला सूचना विज्ञान अधिकारी द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ई-ऑफिस के तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई. प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.
2025 में ई-ऑफिस के आदेश हुए थे
अवर सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग ने 16 जनवरी 2025 के जिले के सभी विभागों में ई-ऑफिस कार्य प्रणाली लागू के आदेश किए थे. इसके अंतर्गत समस्त जिला विभाग प्रमुख, राजस्व अनुभाग अधिकारी, तहसीलदार तथा जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों को ई-ऑफिस परियोजना पर ऑनबोर्ड किया गया है.
सीआरयू का ई-मेल पता जारी
ई-ऑफिस प्रणाली के सुचारू संचालन के लिए कलेक्टर कार्यालय भोपाल में स्थापित सीआरयू का ई-मेल पता निर्धारित किया गया है. अब कलेक्टर कार्यालय भोपाल को आधिकारिक पत्र एवं दस्तावेज इसी डिजिटल माध्यम से प्राप्त किए जाएंगे.

Next Post

भाजपा अध्यक्ष से मिले मुख्यमंत्री डॉ यादव

Tue May 26 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंगलवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, प्रदेश के विकास कार्यों तथा समसामयिक राजनीतिक विषयों पर चर्चा होने की जानकारी सामने आई है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने इस अवसर […]

You May Like