भारत-पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्ध विराम पर सहमत: ट्रम्प

नयी दिल्ली/वाशिंगटन, 10 मई (वार्ता) अमेरिका की पहल और मध्यस्थता के बाद भारत और पाकिस्तान शनिवार को पूर्ण एवं तत्काल युद्ध विराम पर सहमत हो गये।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया ‘ट्रुथ सोशल’ हैंडल पर यह घोषणा की। उन्होंने एक पोस्ट में कहा, “मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि अमेरिका की मध्यस्थता में रात भर चली बातचीत के बाद भारत और पाकिस्तान पूर्ण एवं तत्काल युद्ध विराम पर सहमत हो गये हैं।

उन्होंने कहा, “सामान्य समझ और महान बुद्धिमत्ता का उपयोग करने के लिए दोनों देशों को बधाई। इस मामले पर ध्यान देने के लिए आपका धन्यवाद!”

Next Post

काली मंदिर मार्ग पर आधी रात जलीं चार गोमती और एक टपरी 

Sat May 10 , 2025
सिंगरौली। कोतवाली बैढ़न के चन्द कदम दूर काली मंदिर मार्ग में बीती रात तीन गोमती व एक टपरी में आग लग गई। जहां धू-धूकर सामग्रियां व गोमती जलकर स्वाहा हो गई। आग कैसे लगी, कारण अज्ञात है। पीड़ितो का कहना है कि अराजक तत्वों ने गोमतियों में आग लगा कर […]

You May Like