कृषि पर साप्ताहिक बैठक होगी: शिवराज

नयी दिल्ली 13 जनवरी (वार्ता) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कहा कि देश की कृषि व्यवस्था पर साप्ताहिक बैठक होगी और किसान की आवश्यकता के अनुसार निर्णय किए जायेंगे।

श्री चौहान ने यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि कृषि और किसान, देश और जनता के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि हर सप्ताह कृषि स्थिति में कुछ न कुछ परिवर्तन होता है। इसलिए यह फैसला किया है कि कृषि की स्थिति की साप्ताहिक समीक्षा हर सोमवार को होगी। अपवादस्वरूप अगर कोई ऐसा कारण आ गया कि सोमवार को नहीं हो सकती है तो एक-दो दिन आगे पीछे साप्ताहिक समीक्षा होगी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि साप्ताहिक समीक्षा में फसलों की स्थिति, फसल रोग और रोकथाम के तत्काल उपाय और राज्य सरकार को परामर्श जारी किया जायेगा। संबंधित बीमारी की रोकथाम के लिए जरूरत के अनुसार टीम भी भेजी जाएगी।

उन्होंने कहा कि किसानों को निर्धारित दाम पर कीटनाशक और बीमारी की रोकथाम की दवाईयां मिलने के प्रबंध किए जायेंगे। फिलहाल यह बैठक मासिक आधार पर होती है।

Next Post

मोदी-केजरीवाल दोनों दलित पिछड़ा विरोधी: राहुल

Mon Jan 13 , 2025
नयी दिल्ली, 13 जनवरी (वार्ता) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए दोनों को दलित, आदिवासी, पिछड़ा और अल्पसंख्यक विरोधी बताया और कहा कि दोनों वादे करते हैं सपने दिखाते हैं लेकिन उन्हें पूरा नहीं करते। श्री […]

You May Like