मदन महल स्टेशन से वारंटी गिरफ्तार

जबलपुर: जीआरपी जबलपुर को मंगलवार एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बताया गया कि कई वर्षों से फरार चल रहे स्थाई गिरफ्तारी वारंटी रंजीत उर्फ पप्पू पानी पिता सुल्तान उर्फ जंडेल कौरव उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम गोंगावली थाना करेली, नरसिंहपुर को मदन महल रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया।

इसके साथ ही मदन महल स्टेशन परिसर में शान्ति भंग कर रहे युवक आकाश भाट पिता भगवानदास भाट 31 वर्ष निवासी ग्राम कोडिया थाना करेली, नरसिंहपुर के विरुद्ध भी दंडात्मक कार्रवाई की गई है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत, चौकी प्रभारी जग्गनाथ प्रशाद धुर्वे, अमित उइके, संदीप त्रिपाठी, अनुराग तिवारी, विनोद तिवारी परशुराम यादव, कंपनी कुमार, मनीष शर्मा की अहम भूमिका रही।

Next Post

दिल्ली रूट पर चलने वाले अन्य टीटीई की भी छानबीन कर रहा विभाग

Wed Jun 10 , 2026
जबलपुर: पश्चिम मध्य रेलवे के विजिलेंस विभाग ने गोंडवाना एक्सप्रेस में कार्रवाई करते हुए तीन टीटीई को करीब 46 हजार रुपए से अधिक की राशि के साथ पकड़े जाने के बाद जहां तीनों टीटीई को सोमवार को ही निलंबित कर दिया गया था वहीं रेल प्रशासन अब उन टीटीई की […]

You May Like