
दमोह। समाजसेवा और मानवता की मिसाल पेश करते हुए दीपक जैन ने जिला अस्पताल दमोह के ब्लड बैंक में अपना 54वां स्वैच्छिक रक्तदान किया। उनका ब्लड ग्रुप ए प्लस है।दीपक जैन ने बताया कि भगवान की कृपा, माता-पिता, परिवार और सभी के आशीर्वाद से वह हर 3 महीने में रक्तदान करने के संकल्प का पालन कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने 20-4-26 को रक्तदान किया था। अब 3 माह बाद फिर रक्तदान करेंगे।इस अवसर पर उन्होंने कहा, जीते जी रक्तदान, जाते-जाते नेत्रदान और देहदान किसी जरूरतमंद की मदद में निमित्त बनना ही सच्चा धर्म है।
रक्तदान के दौरान उनका उत्साहवर्धन करने वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र भैया छोटे भाई शुभम जैन और ब्लड बैंक स्टाफ मौजूद रहे। दीपक जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।जिला अस्पताल के ब्लड बैंक स्टाफ ने भी उनके इस निरंतर सेवा भाव की सराहना की और इसे युवाओं के लिए प्रेरणा बताया।
