इंदौर:आयुक्त शिवम वर्मा ने कहा कि बारिश के दौरान जल जमाव की स्थिति के निपटान के लिये गठित टीम द्वारा जल निकासी के लिये तुरंत कार्यवाही प्रारम्भ की जाएगी, साथ ही वर्षा के दौरान यातायात बाधित ना हो, इसके लिये शहर के प्रमुख चौराहो व मार्गो के लेफ्ट टर्न जहां पर यातायात बाधित होने की संभावना बनी रहती है, वहां पर अग्रिम कार्यवाही करते हुए, बाधक अवरोधों को हटाने की कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें, ताकि लेफ्ट टर्न क्लीयर रहे और यातायात प्रभावित ना हो.
इस हेतु गठित टीम के कर्मचारियो को अनिवार्य रूप से रेनकोट व रिफलेक्टर जैकेट भी उपलब्ध कराई जाये, डयूटी में तैनात कर्मचारियो के पास पर्याप्त संसाधन रहे, आपदा की स्थिति में मौके पर मौजूद निगम के कर्मचारियों की सुरक्षा सर्वोपरि है.उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन की टीम के साथ ही जिला प्रशासन की रेस्क्यु टीम के साथ समन्वय रहे, ताकि आपदा की स्थिति में प्रबंधन का कार्य सुचारू रूप से किया जा सके.
टीम का किया गठन
आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देशानुसार शहर में अधिक वर्षाकाल के दौरान शहर के 100 से अधिक चिंहित जल जमाव क्षेत्रों में जल निकासी तथा यातायात प्रबंधन के साथ ही आपदा की स्थिति में नागरिको की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए, निगम के जनकार्य, ड्रेनेज, विद्युत व वर्कशॉप विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियो के साथ टीम का गठन किया गया है.
