
रीवा। सीधी के बाद अब रीवा शहर में भी बच्चा चोरी की अफवाहें तेज हो गई है. इसी बीच सोशल मीडिया में वायरल एक सीसीटीवी फुटेज ने आरोपो को जोर दे दिया है.
जिसके बाद पुलिस वीडियो में दिख रहे संदेही लोगों की पताशाजी में जुट गई है. इस पूरे मामले को लेकर अमहिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सोशल मीडिया में कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं जिन्हें लोगों द्वारा पुरुषों को महिला के भेष में बुर्का पहनकर घूमते हुए बताया जा रहा है. साथ ही इस बात की भी चर्चाएं तेजी से हैं कि यह बहरूपिए बच्चा चोरी की फिराक में घूम रहे हैं. तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो के बाद पुलिस ने थाना क्षेत्र के संबंधीत स्थानो पर जाकर सर्चिंग की है और लोगों से पूछताछ भी की है. लेकिन इस दौरान किसी के द्वारा बच्चा चोरी जैसे अफवाहो के संबंध में जानकारी नहीं दी गई है. थाना प्रभारी ने बताया कि जो वीडियो वायरल हुआ है उसके संबंध में फिलहाल जांच की जा रही है. उन्होंने क्षेत्र वासियों से आग्रह किया है कि अगर इस तरह का कोई भी संदेही नजर आए या उन्हें किसी पर शक हो तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दे. थाना प्रभारी ने बताया कि अब तक थाने में इस प्रकार की कोई भी सूचना या शिकायत किसी के द्वारा नहीं दी गई है फिलहाल वह वायरस वीडियो के संबंध में जांच कर रहे हैं. पुलिस नजर बनाए हुए है.
