दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 2 की मौत, 2 गंभीर घायल

भिंड। लहार-सिकरी मार्ग पर आज दो बाइकों के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। लहार-सिकरी रोड पर दोनों बाइकों की आमने-सामने तेज रफ्तार में टक्कर हो गई, हादसे में एक महिला और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, दुर्घटना में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस के ईएमटी मनीष नायक और पायलट केशकुमार मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए गंभीर घायलों को तुरंत लहार सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उनका इलाज जारी है।

Next Post

अगले दशक में भारत की सीमा सुरक्षा में बड़ा बदलाव संभव, भौतिक बाड़ की जगह इलेक्ट्रॉनिक और अंतरिक्ष आधारित व्यवस्था: दास

Thu Sep 10 , 2026
नयी दिल्ली ,10 सितम्बर (वार्ता) रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार प्रणाली के महानिदेशक डॉ. बी.के. दास ने कहा है कि देश की सीमा सुरक्षा व्यवस्था में अगले एक दशक में बड़ा बदलाव होने की संभावना है जिसमें भौतिक बाड़ की जगह धीरे-धीरे इलेक्ट्रॉनिक, अंतरिक्ष आधारित […]

You May Like