गड्ढों से मौत पर कांग्रेस का आक्रोश: सड़क पर चक्का जाम और मुंडन कर जताया विरोध

खंडवा। त्यौहार की खुशी के बीच खंडवा में गुस्से का माहौल देखने को मिला। गणेश प्रतिमा लाते समय सड़क के गड्ढों ने एक युवक की जान ले ली, जिसके बाद कांग्रेस नेताओं ने बुधवार को सिरपुर फाटे पर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सड़क पर चक्का जाम किया और यहीं बैठकर मुंडन करवा लिया।

स्थानीय कांग्रेस नेताओं का कहना था कि खंडवा से पंधाना तक का करीब 20 किलोमीटर का मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है और इस सप्ताह गड्ढों के कारण तीन लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदर्शन के दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने फिलहाल गड्ढों की मरम्मत का आश्वासन दिया, लेकिन कांग्रेस नेताओं ने पूरी सड़क को नए सिरे से बनाने की मांग रखी।

इसी मुद्दे पर किसान संगठन भी गुरुवार को बड़े आंदोलन की चेतावनी दे चुके हैं। इधर कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बताया कि बरसात खत्म होते ही खंडवा-पंधाना मार्ग का संपूर्ण पुनर्निर्माण कराया जाएगा। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने भी निरीक्षण कर मरम्मत कार्य की रूपरेखा तैयार कर ली है।

Next Post

छाए रहे बादल और रात को फिर तेज बारिश, दिनभर रिमझिम

Wed Aug 27 , 2025
रतलाम। दिनभर बादल छाए रहे, कभी धूप निकली तो कभी छाव, लेकिन देर शाम को बादल गया और फिर रात में तेज बारिश शुरू हो गई। समाचार लिखे जाने तक बारिश का दौर जारी था। पिछले सप्ताह सोमवार से शुरू हुई बारिश का दौर जारी हैं। लगातार रूक-रूक कर बारिश […]

You May Like