मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले से 150 तीर्थ यात्री 10 मार्च को जाएंगे रामेश्वर धाम

पांढुरना। प्रदेशवासियों के आराध्य देवताओं के धार्मिक स्थलों के दर्शन हेतु सरकार की अति महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत आगामी 10 मार्च को देवाधि देव महादेव की पवित्र धार्मिक स्थल रामेश्वर धाम के दर्शन हेतू तीर्थयात्रियों का जत्था पांढुरना से रवाना होगा,इसके लिए जिले से एक हजार लोगों ने विधिवत पंजीयन किया गया है,जिसमें से चयनित 150 यात्री इस तिर्थयात्रा में जाएंगे।

गौरतलब हो कि प्रदेशवासियों को उनके आराध्य देवी देवताओं के धार्मिक स्थलों के दर्शन हेतु इन्हें लाने ले जाने,इनके रूकने तथा भोजन,नाश्ते की सभी व्यवस्थाएं प्रदेश सरकार द्वारा निशुल्क कराई जाती है। प्रदेश सरकार की इस अति महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत आगामी 10 मार्च 2026 को देवाधी देव महादेव के अति प्राचीन तथा पवित्र धार्मिक स्थल रामेश्वरम धाम के लिए पांढुरना नगर जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशन से विशेष टै्रन जाने वाली है ।

प्रदेश के अन्य क्षेत्रों की तरह ही पांढुरना जिले से 150 तीर्थयात्रियों का जत्था रामेश्वर तिर्थयात्रा में जाएंगा,इसके लिए पांढुरना जिले से एक हजार लोगों द्वारा विधिवत जनपद पंचायत तथा नगर पालिका,नगर परिषद में विधिवत पंजीयन कराया गया है,अब इसमें से 150 तीर्थयात्रियों का चयन किया जाएगा,जो 10 मार्च को इस विशेष ट्रेन से रामेश्वरम धाम की तीर्थ यात्रा के लिए जाएंगे ।

सबसे अधिक 425 लोगों ने पांढुरना नगर पालिका में किया पंजीयन 000

विभागीय सूत्रों की माने तो इस रामेश्वर धाम के तीर्थ यात्रा में जाने के लिए सबसे अधिक 425 लोगों ने पांढुरना नगर पालिका में विधिवत पंजीयन कराया है,इसी प्रकार 223 पांढुरना जनपद पंचायत में तथा सौंसर नगर पालिका में 186,सौंसर जनपद पंचायत में 40, लोधीखेडा नगर परिषद में 72,पीपला नारायण वार में 08 तथा मोहगांव नगर परिषद में 31 लोगों द्वारा रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तिथि 25 फरवरी 2026 तक सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ विधिवत पंजीयन किया गया है। विभागीय सूत्रों की माने तो इन सभी प्राप्त आवेदनों की जांच की जा रहीं है,जिसमें से 150 लोगों का चयन कर इन्हें आगामी 10 मार्च 2026 को इस विशेष ट्रेन से पवित्र धाम रामेश्वर भेजा जाएगा।

Next Post

ससुराल से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज

Sun Mar 1 , 2026
सिंगरौली। कोतवाली क्षेत्र बैढ़न अंतर्गत नौगढ़ कन्वेयर बेल्ट के पास शनिवार व रविवार की मध्य रात लगभग 11:30 बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें मोटरसाइकिल सवार 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, […]

You May Like