स्वच्छता केवल एक दिन की नहीं बल्कि दिनचर्या का हिस्सा बने

आष्टा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर नगर में सेवा संकल्प अभियान के तहत विशेष स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम किया गया.

खेड़ापति कमल तालाब पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं नागरिकों ने एक साथ मिलकर साफ-सफाई की और श्रमदान में अपनी सहभागिता निभाई. इस अवसर पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ ने कहा कि बापू और शास्त्री के आदर्श हमें समाज और नगर की सेवा की प्रेरणा देते हैं. स्वच्छता केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि हमारी दिनचर्या का हिस्सा होना चाहिए.

सीएमओ विनोद कुमार प्रजापति ने बताया कि प्रत्येक शुक्रवार को प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, पार्कों, तालाबों और बाजार क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जाएगा. श्रमदान के पश्चात उपस्थित सभी ने स्वच्छ नगर, सुंदर नगर बनाने का संकल्प दोहराया व पॉलीथिन का उपयोग न करने की बात कही. इस अवसर पर नपा उपाध्यक्ष प्रतिनिधि भूरू खां, पार्षद रवि शर्मा, एल्डरमेन अवनीश पिपलोदिया, पवन वर्मा, अनिमेष सोनी, लेखापाल यश कौशल, अनिरूद्ध नागर, जगदीश वर्मा, मोहम्मद इसरार, स्वच्छता प्रभारी विनोद सांगते, राजेश घेंघट, अमरदीप सांगते, सीएमएम महेन्द्र पोसवाल, रितेश सांगते, उपयंत्री आदित्य तलनीकर, सामुदायिक संगठक पार्वती शर्मा, शिवराज अहिरवार, रमेश यादव, पूरण मेवाड़ा, जीवन करोसिया, बाबूलाल जाटव, नीलू ठाकुर, सुभाष सिसौदिया, धर्मेन्द्र दिसावरी, राजकुमार अकेला सहित बड़ी संख्या में नपा कर्मचारीगण मौजूद थे.

 

 

Next Post

कॉकपिट में साहस ने टाली बड़ी त्रासदी

Sat Oct 3 , 2026
Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like