पाकिस्तान और तुर्की अपने दुश्मनों का सामना करने में रियाद की मदद करने को है तैयार : सऊदी मंत्री

रियाद, 06 अक्टूबर (स्पुतनिक/वार्ता) सऊदी रक्षा मंत्री खालिद बिन सलमान ने कहा कि सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की ने उन लोगों का मिलकर मुकाबला करने के लिए अपनी तत्परता जताई है जो राज्य पर हमला करते हैं।

बिन सलमान ने सोमवार को ‘एक्स’ पर कहा, “मक्का रक्षा समझौते “के तहत रणनीतिक,राजनीतिक और रक्षा समिति की आपातकालीन बैठक में राज्य और पवित्र स्थलों के खिलाफ किए गए घिनौने हमलों का सामना करने में हमारे देशों की एकजुटता और एकता को फिर से दोहराया गया। समिति ने हमलों और उनके लिए जिम्मेदार लोगों के जवाब में गठजोड़ के दायरे में सामूहिक प्रतिरोध के उपाय लागू करने पर सहमति व्यक्त की।”

उसी दिन, आपातकालीन बैठक के बाद तुर्की के विदेश मंत्रालय ने एक संयुक्त बयान जारी किया, जिसमें कहा गया कि अंकारा, रियाद और इस्लामाबाद अलायंस के पहले महासचिव की नियुक्ति पर सहमत हुए हैं।

बयान में कहा गया, “मक्का रक्षा समझौते के संस्थागत विकास के हिस्से के रूप में, समिति ने इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान के लेफ्टिनेंट जनरल नौमान महमूद (रिटायर्ड) को तीन साल के कार्यकाल के लिए पहला महासचिव नियुक्त करने का निर्णय लिया।”

रक्षा समझौते पर 7 अगस्त को सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की ने हस्ताक्षर किए थे। दस्तावेज़ के अनुसार, भाग लेने वाले किसी भी देश पर सशस्त्र हमले को तीनों देशों पर हमला माना जाता है।

Next Post

सोमवार को भी जारी रहा विजय सलगांवकर का जलवा, अजय देवगन की दृश्यम 3 ने 4 दिन में कमाए 197.50 करोड़

Tue Oct 6 , 2026
मुंबई, अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ ने सिनेमाघरों में रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। फिल्म दुनियाभर में कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। भारतीय सिनेमाघरों में इन दिनों अजय देवगन की फेमस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ का जलवा कायम है। 2 अक्टूबर […]

You May Like