नई दिल्ली। दिल्ली में SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर INDIA गठबंधन ने संसद भवन से चुनाव आयोग कार्यालय तक ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ निकाला। मार्च में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, TMC समेत INDIA गठबंधन के कई दलों के नेता और सांसद शामिल हुए।
राहुल गांधी, अखिलेश यादव, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी और अभिषेक बनर्जी समेत कई विपक्षी नेता मार्च में नजर आए। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। प्रदर्शनकारियों ने ‘एक कचौड़ी, दो समोसा, ज्ञानेश तुम्हारा क्या भरोसा’ जैसे नारे लगाए।
विपक्षी सांसदों का कहना है कि मार्च के जरिए चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को चुनाव आयोग के सामने रखा जा रहा है। मार्च को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।
Next Post
मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 को बंद करने के प्रस्ताव पर आईATA ने जताया कड़ा विरोध, मंत्रालय की आज अहम बैठक
Tue Oct 6 , 2026
मुंबई, देश के सबसे व्यस्त और प्रमुख छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) के टर्मिनल-1 (T-1) से उड़ानों के संचालन को अस्थायी रूप से बंद करने के प्रस्ताव ने नागरिक उड्डयन क्षेत्र में एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी और अडानी एयरपोर्ट्स द्वारा एयरलाइंस को अपना […]

You May Like
-
10 months ago
कोहरे में हाईवे पर कई वाहन टकराए, एक की मौत, कई घायल