ऑनलाइन टिकट बुक कर वेस्ट टू वंडर पार्क में किया प्रवेश

ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर द्वारा पर्यटन स्थलों पर घूमने आने वाले सैलानियों को अब लाइन में नहीं लगना पड रहा है। निगम द्वारा ऑनलाइन टिकट बुकिंग सुविधा का शुभारंभ गत दिवस किया था। जिसका आज शहर के सैलानियों ने बडी संख्या में लाभ लिया। वेस्ट टू वंडर पार्क में बच्चों की संख्या बहुत रही, बच्चों ने उत्साह से कवाड एकत्रित कर बनाई गई वन्य प्राणियों की आकृतियां देखी।

नगर निगम ग्वालियर द्वारा पर्यटन स्थलों गांधी प्राणी उद्यान, मछली घर, वेस्ट टू वंडर पार्क, जियोलॉजिकल म्यूजियम, बोट क्लब के ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। इस नई सुविधा के अंतर्गत अब घर बैठे ही ही मोबाइल, टैबलेट और लैपटॉप के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। आज बडी संख्या में सैलानी वेस्ट टू वंडर पार्क पहुंचे जहां उन्होंने ऑनलाइन टिकट बुक कर प्रवेश लिया और वेस्ट टू वंडर पार्क आ आनंद लिया तथा सैलानियों का कहना था ऑनलाइन टिकट बुकिंग सुविधा बहुत अच्छी है, इससे हमें टिकट बुक करने में समय भी नहीं लगा और आनंद के साथ पार्क को देखा। इसी प्रकार अन्य पर्यटन स्थलों पर भी शैलानियों ने ऑनलाइन टिकट बुक कर पर्यटन स्थलों को देखा।

Next Post

सांवेर: मंत्री सिलावट के क्षेत्र में वार्ड पार्षद चुनाव में BJP की जमानत जब्त,कांग्रेसी हसीना मस्तान की एकतरफा जीती

Thu Jul 10 , 2025
सांवेर। प्रदेश के केबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट के निर्वाचन क्षेत्र के सांवेर नगर परिषद के वार्ड नंबर 7 के पार्षद पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मांगीलाल बिसावत की करारी हार ही नहीं हुई बल्कि जमानत जब्त हो गई. कांग्रेस प्रत्याशी हसीना बी मंजर ने बिसावत को 796 […]

You May Like