स्कूल वैन पलटने से चार बच्चे घायल

छिंदवाड़ा। अमरवाड़ा थाना अंतर्गत आज ग्राम खिरेटी में स्कूल वैन आनियंत्रित होकर पलट गई. उक्त दुघर्टना में स्कूल वैन में सवार चार बच्चे घायल हो गए। घटना आज सुबह करीब 9: 45 बजे की है। जानकारी में अमरवाड़ा थाना प्रभारी राजेन्द्र धुर्वे ने बताया कि मैजिक वाहन क्रमांक एमपी 28 बीडी 2353 का चालक संदीप यादव निवासी विनेकी ग्राम खामी से 22 बच्चों को लेकर स्कूल रामगढ़ जा रहा था. ग्राम खिरेटी के पास चौरई रोड मुख्य मार्ग पर नाले के समीप चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए मुख्य मार्ग से नीचे उतार दिया, जिससे वाहन पलट गया. हादसे में चार बच्चों को चोटें आई, जिन्हें तत्काल शासकीय अस्पताल चौरई में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया गया। घायल बच्चों में निहारिका पिता दौलत चंद्रवंशी 5 वर्ष , पार्थ पिता कमलेश चंद्रवंशी 6 वर्ष, दीक्षा पिता कमलेश चंद्रवंशी 4 वर्ष , सुरभी पिता कृष्ण बिहारी चंद्रवंशी 5 वर्ष सभी निवासी ग्राम खामी थाना अमरवाड़ा के हैं। पुलिस ने वाहन चालक के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल स्कूली बच्चों की हालत सामान्य बताई जा रही है।

Next Post

नवभारत इम्पैक्ट: बरगवां थाने के एएसआई निलंबित

Fri Dec 26 , 2025
सिंगरौली। बरगवां थाने में पदस्थ एएसआई कृष्णनेन्द सिंह को पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया है। एएसआई पर आरोप है कि एक फरियादी के साथ अभ्रद व्यवहार कर रहे थे,जिसकी नवभारत ने प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित किया था। दरअसल सोशल मीडिया में वायरल वीडियों में एक फरियादी सहायक उप […]

You May Like