इंदौर: तिलक नगर क्षेत्र में एक व्यक्ति पर श्वान के साथ बेरहमी से मारपीट कर उसकी हत्या करने का आरोप लगा है. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है.
तिलक नगर में रहने वाले 68 वर्षीय राजीव जोशी ने पुलिस को की शिकायत में बताया कि कल शाम करीब 5 बजे बड़ी ग्वालटोली में रहने वाले 40 वर्षीय विजय बौरासी ने श्वान के साथ लोहे के सब्बल से क्रूरता पूर्वक मारपीट की. गंभीर चोट लगने से श्वान की मौत हो गई. थाना तिलक नगर प्रभारी मनीष लोधा ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.
Next Post
एएसपी रेल ने किया जीआरपी चौकी का निरीक्षण
Wed Sep 30 , 2026
सतना: जबलपुर से आए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल आशुतोष मिश्रा ने मंगलवार को सतना जीआरपी चौकी का वार्षिक निरीक्षण किया।एएसपी करीब साढ़े तीन घंटे तक सतना में रहे। इस दौरान उन्होंने जीआरपी चौकी का निरीक्षण करने के साथ दस्तावेजों और अभिलेखों की जांच की तथा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण […]

You May Like
-
10 months ago
कैफे में तोडफोड कर दहशत फैलाने वाले 5 गिरफ्तार